जमुई: भाजपा का सदस्यता अभियान बड़े पैमाने पर शुरु होने की जानकारी दी गई।

बोधवन तालाब के समीप स्थित महावीर वाटिका में भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला में सम्मिलित हुए। कार्यशाला में आगामी एक सितंबर से भाजपा का सदस्ययता अभियान बड़े पैमाने पर शुरू करने की जानकारी दी गयी। पूरे बिहार प्रदेश में एक करोड़ का लक्ष्य रखा गया है। जमुई इस लक्ष्य में सर्वोपरि हो इसके लिए सभी मंडलों को लक्ष्य के साथ प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी राजेंद्र सिंह , सह क्षेत्रीय प्रभारी राजू झा, जिला प्रभारी व विधान पार्षद लालमोहन गुप्ता ने सदस्यता अभियान की प्रक्रिया, नियम व समय सारणी पर विस्तार से चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *