झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने सौंपा 50 हजार का चेक

झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के आग्रह पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने विवेकानुदान निधि से भौरा 07 नंबर निवासी धर्मेन्द्र वर्मा की बीमार पत्नी पूनम देवी के उपचार हेतु पचास हजार रुपए का चेक दिया।

झरिया विधायक ने सरायढेला स्थित अपने आवास रघुकुल में बुलाकर धर्मेंद्र वर्मा को चेक सौंपा।

बताते चलें कि धर्मेंद्र वर्मा की पत्नी पूनम देवी,Recurrent Dentegerious Cyst रोग से ग्रसित है तथा इनका शल्य चिकित्सा सीएमसी वेल्लोर में निर्धारित है। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण इन्होंने विधायक से आर्थिक सहायता हेतु गुहार लगाई थी। तत्पश्चात विधायक ने मरीज के शल्य चिकित्सा हेतु 50 हजार की सहायता राशि आज मरीज के पति धर्मेंद्र वर्मा को सौंपा।
इस कार्य के लिए धर्मेंद्र वर्मा ने विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *