बेंगलुरु भारतीय राजपूताना सेवा संगठन, बेंगलुरु के अध्यक्ष सुनील सिंह, व्हाइट फील्ड युवा अध्यक्ष रोहित सिंह, और मातृशक्ति अध्यक्ष सुभाषिनी सिंह के नेतृत्व में भारतीय राजपूताना सेवा संगठन ने रामनवमी और अपना स्थापना दिवस मनाया। इस शुभ अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, इसके बाद मातृशाक्ति के द्वारा सोहर और झूमर गाए गए। समाज के बड़े और बुजुर्गों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया, बैंगलोर सलाहकार श्री राजेश्वर सिंह जी ने स्वागत भाषण देकर सभी को अभिनंदन किया। भारतीय राजपूताना सेवा संगठन के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह सिकरवार ने 12 अप्रैल, 2011 को संगठन का शुभारंभ किया था, उस समय से लेकर अभी तक का इतिहास और सफर के बारे में बताया गया, कैसे संगठन से लोग जुड़ते चले गए और संगठन कई राज्यों में फैल गया, अभी तक किन-किन राज्यों और जिलों में कार्य किया गया है, इसके बारे में बताया गया। इस मौके पर पूरे साल उत्कृष्ट काम करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया। बच्चों के द्वारा भी रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और उन्हें सम्मानित किया गया l
Related Posts

नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीयस्वयंसेवकों ने रामगढ़ में चलाया स्वच्छता स्वच्छताअभियान
भारत सरकार और खेल मंत्रालय के संस्था नेहरू युवा केन्द्र संगठन के 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलने…

धनबाद सदर के पंचायत सचिव हुए सेवानिवृत्त
धनबाद सदर के पंचायत सचिव श्री फनु मोदी शनिवार को सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर जिला पंचायती राज कार्यालय में…

तरंग का नृत्य, गायन व चित्रकला का वार्षिक प्रतियोगिता का सफल समापन
धनबाद/बोकारो: बुध विहार IV के सभागार में धनबाद के द क्लब इंडिया के तत्वाधान में तरंग का सांस्कृतिक नृत्य गीत…