सिंदरी बिधानसभा के कांड्रा स्थित सामाजिक संगठन सफल इंडिया प्रांगण में रविवार को झरिया सीओ ऑफिस की ओर से असहाय व जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि झरिया सीओ ऑफिस कर्मचारी प्रदीप रजक थे।सफल इंडिया सचिव प्रदीप महतो , महिला समिति के सावित्री पांडे ,बैजन्ती देवी हाथों कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान प्रदीप ने कहा कि सोसाइटी जुड़े लोग हमेशा जरूरतमंद व असहाय लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए समय पर झरिया सीओ ऑफिस द्वारा मदद पहुंचाई जा रही है जो काफी सराहनीय कार्य है। कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है। सोसायटी सचिव प्रदीप महतो ने कहा कि सोसायटी हमेशा लोगों की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करता है। वार्ड संख्या 53 क्षेत्र महिला समिति की सदस्या सावित्री पांडे ने कहा कि मानव सेवा करना परम धर्म है। इस अवसर पर 80 बुजुर्ग वृद्ध व जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया गया। इस मौके पर प्रदीप महतो, सावित्री पांडे, बजन्ती देवी ,राजू मंडल ,राहुल कुमार,अमित सिंह,राजा साहिस , राजकुमार, विशाल शर्मा अन्य लोग मौजूद थे।
Related Posts

आत्महत्या रोकने के लिए विद्यार्थियों को किया जागरुक
जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के “स्वस्थ मन स्वस्थ तन” अंतर्गत “विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह” के उपलक्ष्य में “क्रियेटिग होप थ्रू…

पांच नव प्रोन्नत पदाधिकारियों को एसएसपी ने किया सम्मानित।
धनबाद जिला में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक पद से पुलिस उपाधीक्षक पद पर नव प्रोन्नत कुल 5 पुलिस पदाधिकारियों को पिपिंग…

बलियापुर:सुरंगा से 30 टन अवैध कोयला जब्त,कोयला तस्करो में हड़कंप।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी वरुण रंजन के निर्देश पर कोयला, बालू सहित अन्य खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण तथा…