फुसरो (बेरमो)। बोकारो चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के महामंत्री राजकुमार जायसवाल एवं अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के जारी पत्र के आधार पर बेरमो अनुमंडल विभाग संयोजक के पद पर मो मंजूर हुसैन जिया को मनोनीत किंया गया। पत्रकारो से बातचीत में मंजूर हुसैन उर्फ जिया ने आभार व्यक्त करते हुए कहा जो महत्वपूर्ण जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है, वह पूरी जिम्मेदारी से उसका निर्वाहन करूंगा, कहा कि नई कमेटी टीम भावना के साथ काम करते हुए व्यवसाय के अनुकूल माहौल तैयार करेगी, ताकि व्यवसायी सम्मानजनक तरीके से व्यापार कर सकें। व्यवसायी अपनी समस्याओं को खुलकर चैंबर के समक्ष रखें, उनके निवारण के गंभीरता से कार्य किया जाएगा। कहा कि चैंबर व्यापारियों के उत्थान व उनके हितों की रक्षा लिये सदैव तत्पर रहते हुए उनके समस्याओं के निराकरण का कार्य करेगा।
Related Posts

सीबीएसई 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा के दौरान 20 सेंटर पर रहेगी निषेधाज्ञा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा जिले के 20 परीक्षा केंद्रों में संचालित की जाएगी।…

आठ लेन सड़क क्यों धसी इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए ब्रजेंद्र सिंह
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष और धनबाद जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है…

चासनाला की बेटी मधु सहित दो महिला तीरंदाजों को मिली जूनियर झारखंड टीम में जगह
रांची में चल रही जूनियर झारखंड तीरंदाजी टीम चयन प्रतियोगिता में एकलव्य तीरंदाजी केंद्र की तीन प्रशिक्षुओं ने सटीक निशाना…