नरेंद्र मोदी बिकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद विद्यार्थी पहुंचे गुजरात -अबकी बार चार सौ पार के लगे नारे।

पूरे देश में चार सौं सिटे जितकर नरेंद्र मोदी को तिसरी बार बनाना हैं प्रधानमंत्री: विनोद विद्यार्थी

गुजरात: नरेंद्र मोदी विकास मिशन “चलो गांव की ओर” के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार विद्यार्थी बिहार से चलकर गुजरात और फिर पहुंचे अहमदाबाद। जहां मिशन कार्यकर्ताओं द्वारा फुल माला पहनाकर उनका भब्य स्वागत किया गया। नर्मदा जिला में “चलो गांव की ओर” के बृहद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

मिशन अध्यक्ष विद्यार्थी द्वारा 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यहां के सांसद -मंत्रीयों के साथ आवश्यक बैठक हुई साथ ही गरीब मेधावी छात्र -छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण भी किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यार्थी के साथ चल रहे थे गुजरात प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह करण, प्रदेश उपाध्यक्ष दादू भाई रुपाणी, युवा नेता नरेंद्र मोदी विकास मिशन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश भाई रुपाणी, महिला अध्यक्ष मीना सवैया सहित 50 गनमैन के साथ मिशन के कार्यकर्ता साथ में चल रहे हैं।

मिशन अध्यक्ष विनोद विद्यार्थी ने बताया कि वे गुजरात के बाद मुंबई उत्तर प्रदेश होते हुए फिर बिहार की धरती पर पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा “अबकी बार 400 पार” यह नरेंद्र मोदी विकास मिशन का ही नारा हैं। जिस तरह 2019 लोकसभा चुनाव में जितोड़ मेहनत की गई थी इस बार 2024 चुनाव में भी नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मिशन कार्यकर्ता पूरे लगन से लगे हुए हैं। हर लोकसभा सीट पर नरेंद्र मोदी विकास मिशन के पदाधिकारी कार्यकर्ता पूरे देश में घूमने का काम करेंगे और नर्मदा सीट पर सातवीं बार भाजपा उम्मीदवार बनने जा रहें मनसुख भाई बसावा, मंत्री गुजरात सरकार, भिक्कू सिंह परमार और तमाम विधायक, नेता गण हमारे साथ कार्यक्रम में रहें और समय दिया इसके लिए मैं उनका बहुत -बहुत आभारी हुं।

उन्होंने कहा कि नर्मदा जिले से सातवीं बार लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार मनसुख भाई बसावा को भारी से भारी मतों से जिताने के लिए हम सभी मिशन कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लग जाना हैं।

मौके पर गूजरात प्रदेश मिशन अध्यक्ष राशि भाई करंजिया, प्रदेश उपाध्यक्ष दादु भाई रुपाणी, महिला अध्यक्ष मीना बेन, महामंत्री लक्षमण भाई मारु, सुरत प्रमुख प्रविण भाई गोरिया, उप प्रमुख दुला भाई राम, जिलाध्यक्ष दीपक भाई नरेंद्र मोदी विकास मिशन, उनके साथ सूरत की पूरी टीम, सूरत के सहित हजारों मिशन कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *