बलियापुर बाजार में रविवार की शाम करीब 5:45 बजे हाईवा की चपेट में आने से बड़ादहा निवासी स्वर्गीय हरि महतो के 65 वर्षीय पुत्र मोहन महतो के मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने बलियापुर चौक को जाम कर दिया। घटना की खबर पाकर बलियापुर थाना प्रभारी एसके यादव, सिंदरी इंस्पेक्टर जगदेव पाहन तिर्की, सहित तिसरा, अलकडीहा व सिंदरी के पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। बावजूद ग्रामीण नहीं माने। शव को उठाने नहीं दिया। ग्रामीण मुआवजा की मांग कर रहे थे। इस दौरान आकोर्षित ग्रामीणों ने जेएस10एजेड1300 हाईवा के शिशा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण बलियापुर चौक पर बैठ गए। घटना के बाद मृतक मोहन महतो की पत्नी सुशीला देवी समेत काफी संख्या में बड़ादहा के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक मोहन महतो अपने गांव बड़ादहा से सुबह 10:00 बजे घर से निकाला था। घटना को ले बड़ादहा गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक आकोर्षित ग्रामीणों ने शव को उठने नहीं दिया है।
Related Posts

नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीयस्वयंसेवकों ने रामगढ़ में चलाया स्वच्छता स्वच्छताअभियान
भारत सरकार और खेल मंत्रालय के संस्था नेहरू युवा केन्द्र संगठन के 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलने…

झामुमो धनबाद महानगर समिति के नेतृत्व में अमित शाह का पुतला दहन
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर समिति के नेतृत्व में जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक पर बिगत दिन पूर्व संसद भवन…

चासनाला: हाइवा एसोसियेशन के सदस्य कुलदीप के पुत्र अभिषेक दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल, धनबाद रेफर
पाथरडीह थाना क्षेत्र के चासनाला के के गेट वाशरी मार्ग में तेज रफ्तार हाइवा ने मारी चासनाला एफ टाइप निवासी…