मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड आंदोलनकारी कपूर बागी को दी श्रद्धांजलि

सरायकेला-खरसावां, 20 मई 2025:
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ झारखंड आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता दिवंगत कपूर कुमार टुडू उर्फ कपूर बागी के चांडिल प्रखंड अंतर्गत चिलगू-चाकुलिया स्थित पैतृक आवास पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय टुडू जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

विदित हो कि दिवंगत कपूर कुमार टुडू जी मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के फुफेरे भाई थे। उनका निधन 6 मई 2025 को हुआ था। वे अपने पीछे वृद्ध माता, पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं।

कपूर बागी जी को झारखंड आंदोलन में उनके योगदान और सामाजिक कार्यों के लिए जाना जाता था। उनके निधन से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *