रत्नेश कुमार को अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के धनबाद जिलाध्यक्ष पद से हटाया गया, प्रदेश बैठक में लिया गया निर्णय।

प्रदेश सचिव सुरेश साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लिखा कि 29 जुन 24 को केन्द्रीय कार्यालय सरस्वती भवन, नोर्थ मंदिरी पटना में अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की गई जिसमें संघ के विभिन्न प्रदेशो से कार्यकारिणी सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित हुए इस बैठक में बसंत चौहान, झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष अपनी व्यस्तता के कारण उपस्थित नही हो सके। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष इन्द्र कुमार सिंह चन्दापुरीजी ने किया। इस बैठक झारखण्ड से प्रदेश सचिव माननीय सुरेश साह उपस्थित होकर प्रतिनिधित्व किये। इस बैठक में विभिन्न मुद्दो की साथ चर्चा किये गये साथ ही संघ को कैसे मजबूत किया जाय इसकी बात पर भी चर्चा की गयी। विभिन्न मुद्दो में परिचर्चा के उपरान्त धनबाद जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ रत्नेश कुमार के कार्यकलाप पर भी चर्चा की गई। रत्नेश कुमार के द्वारा आज तक एस०सी०, एस०टी०, ओ०बी०सी०, माईनोरिटी के किसी भी ज्वलंत समस्याओं को नही उठाया गया और न ही संघ को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया गया। जिसके चलते धनबाद जिला में संघ काफी कमजोर होता जा रहा है। इस कारण सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रत्नेश कुमार जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय पिछड़ वर्ग संघ धनबाद को तत्काल प्रभाव से हटाया जाता है। स्त्नेश कुमार संघ के किसी भी कागजात का इस्तेमाल नही करेगें। ऐसा करने पर संघ के आदेशो का उल्लंघन माना जायेगा। जिस पर संघ के द्वारा विधि सम्मत कारवाई की जायेगी। ऐसी जानकारी अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के सचिव सुरेश साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर की थी। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बसंत चौहान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपने अधिकार के तहत भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ झारखंड रांची के राज्य कार्यकारिणी समिति को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। धनबाद जिला अध्यक्ष से निष्कासित मामले पर दूरभाष के माध्यम से बातचीत करने पर रत्नेश कुमार ने बताया कि इस मामले जानकारी मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई उसके बाद हमने प्रदेश सचिव सुरेश साहू से फोन पर बातचीत किया तो उन्होंने मुझे दोबारा धनबाद जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त करने की बात कही और अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष बसंत चौहान का लेटर हेड पर बसंत चौहान का नाम और पद को काटकर अपना नाम और पद लिखकर न्युक्ति लेटर हमारे व्हाट्सएप पर सुरेश साहू ने भेजा। इस मामले को लेकर जब सुरेश साहू से पत्रकारों ने सम्पर्क किया तो उन्होंने टाल मटोल जवाब देते हुए फोन को काट दिया इससे यह स्पष्ट होता है कि सुरेश साहू ने प्रदेश अध्यक्ष के लेटर हेड का गलत इस्तेमाल किया है ।इस मामले पर प्रदेश अध्यक्ष बसंत चौहान से बात की गई तो उन्होंने कहा इस बात की जानकारी संगठन के उच्च अधिकारियों को दें दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *