राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी गोली मारकर हत्या कर दी गई. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली श्यामनगर इलाके में उनके घर में घुसकर मारी गई है. उसके बाद उनको मेट्रो मास अस्पताल में ले जाया गया. वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. सुखदेव सिंह पर फायरिंग की सूचना मिलते ही समूचे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. स्थानीय पुलिस के अलावा आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी गई है. गोलियां कहां लगी है इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है. गोली श्याम नगर स्थित उनके आवास पर मारी गई है. इस गोलीकांड के बाद मेट्रो मास अस्पताल पर भारी भीड़ लग गई है. घटना के बाद राजपूत समाज में आक्रोश हैं ।हालात को संभालने के लिए वहां भी पुलिस फोर्स तैनात की गई है. गोलियां किन लोगों ने चलाई है इसका भी अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है सीसीटीवी में हमलावर कम उम्र के दिख रहे हैं गोली तब तक मारते रहे जब तक उनकी मौत नही हो गई कन्फर्म होने के बाद वहा से भागे। राजधानी में अपराधियो के हौसले बुलंद हो गए हैं पुलिस प्रशासन पस्त दिख रही है। श्री राजपूत करणी सेना के झारखंड प्रदेश सदस्य अमित सिंह ने कहा कि घटना बहुत ही दुखद हैं भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। पुलिस प्रशासन जल्द अपराधियो को गिरफ्तार करे।
Related Posts

भारतीय सर्वजन पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बने दिलीप पाण्डेय
Dhanbad: (धनबाद) : भारतीय सर्वजन पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय को बनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक निषाद की नियुक्ति…

अनुप सिंह का ऑडियो वायरल करना महंगा पड़ा रणविजय सिंह समर्थक रत्नेश को, फिछरा वर्ग के जिलाध्यक्ष पद से हटाए गए।
अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ से निष्कासित किए जाने के बाद कांग्रेसी नेता रणविजय सिंह ने जुझारू संघर्षशील एवं मजदूरों…

कोल इंडिया के अध्यक्ष (Chairman) उत्तर पूर्व कोयला क्षेत्र के भ्रमण पर आए हुए थे।
उन्होंने सभी श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों से बैठक किया पूर्वोत्तर खदान मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने NEC के विभिन्न विषयों…