सिंदरी बिधानसभा के कांड्रा स्थित सामाजिक संगठन सफल इंडिया प्रांगण में रविवार को झरिया सीओ ऑफिस की ओर से असहाय व जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि झरिया सीओ ऑफिस कर्मचारी प्रदीप रजक थे।सफल इंडिया सचिव प्रदीप महतो , महिला समिति के सावित्री पांडे ,बैजन्ती देवी हाथों कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान प्रदीप ने कहा कि सोसाइटी जुड़े लोग हमेशा जरूरतमंद व असहाय लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए समय पर झरिया सीओ ऑफिस द्वारा मदद पहुंचाई जा रही है जो काफी सराहनीय कार्य है। कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है। सोसायटी सचिव प्रदीप महतो ने कहा कि सोसायटी हमेशा लोगों की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करता है। वार्ड संख्या 53 क्षेत्र महिला समिति की सदस्या सावित्री पांडे ने कहा कि मानव सेवा करना परम धर्म है। इस अवसर पर 80 बुजुर्ग वृद्ध व जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया गया। इस मौके पर प्रदीप महतो, सावित्री पांडे, बजन्ती देवी ,राजू मंडल ,राहुल कुमार,अमित सिंह,राजा साहिस , राजकुमार, विशाल शर्मा अन्य लोग मौजूद थे।
Related Posts

गोविंदपुर का एक गांव ऐसा भी जहां 20 वर्षों से ना तो बिजली है और ना ही शिक्षा के लिए स्कूल है
धनबाद गोविंदपुर प्रखंड के पांडूकी पंचायत में एक गांव ऐसा भी है जहां लगभग 20 सालों से बिजली नहीं पढ़ाई…

बाबूडीह में संचालित हिलटाप आउटसोर्सिंग कंपनी की चारदीवारी निर्माण के दौरान वर्चस्व स्थापित करने को लेकर हुई थी झामुमो आजसू समर्थकों के बीच हिंसक झड़प
कतरास : धर्माबांध ओपी क्षेत्र का मामला बाबूडीह में हुए वर्चस्व को लेकर गोलीबारी, बमबाजी तथा पुलिस पर हुए पत्थरबाजी…

लोको पायलट के मृत्यु से रेल कर्मियों के बीच शोक की लहर।
धनबाद आज का दिन कोडरमा क्षेत्र के रेल कर्मचारियों के लिए एक दुखद दिन रहा आज तड़के सुबह गोमो के…