नितुरिया : महा शिवरात्रि पर शुक्रवार को नितुरिया प्रखंड के भामुरिया स्थित बाथानेश्वर शिव मंदिर के 19 वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।


जानकारी के अनुसार बाथानेश्वर शिव मंदिर परिसर से महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा भामुरिया मोड, नितुरिया, पारबेलिया बाजार, हाटताला, 8 नंबर मोड़ होते हुए सुभाष सेतु के रास्ते नदी किनारे स्थित श्री श्री छिन्नमस्तिका दामोदर नदी घाट पहुंची। जहां वैदिक रीति से मंत्रोचार कर जलभरी की गई। इसके बाद कलश यात्रा वापस मन्दिर परिसर पहुंची। जहां पूजा अर्चना कर 11 दिन व्यापी महोत्सव की शुरुआत की गई। महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किये जायेंगे। इस बीच मेले एवम नर नारायण सेवा का भी आयोजन किया गया है।
इसके साथ ही सांतुड़ी प्रखंड के बालितोड़ा बागाल गोड़िया स्थित शांति आश्रम सहित अन्य स्थानों पर भी महा शिवरात्रि पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। शांति आश्रम में कलश यात्रा का नेतृत्व शांति आश्रम के संचालक बाबा संभोग कर रहे थेl शांति आश्रम स्थित शिव मंदिर में भक्तों ने पूजा अर्चना की एवं प्रसाद में बुंदिया, पुड़ी, सब्जी,दाल ग्रहण किया। लोगों में भारी उत्साह देखा गया।
कलश यात्रा के दौरान दोनों जगहों के रास्ते पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की व्यवस्था बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *