राजधानी रांची में महा गठबंधन के महाजुटान उलगुलान रैली में उमड़ी लाखों की भीड़।

धनबाद से हजारों -हजार की संख्या में कांग्रेस सहित इंडिया महागठबंधन के नेता कार्यकर्ता हुए शामिल।

झारखण्ड के सियासत में रविवार का दिन सुपर संडे रहा। रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान मे इंडीया गठबंधन की उलगुलान न्याय रैली को सम्बोधित करते हुए हेमंत सोरेन व केजरीवाल द्वारा जेल से भेजे हुए संदेश को पढ़ कर कार्यकताओ को सुनाया कल्पना सोरेन और केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवन्त मान, राजद के तेजप्रताप यादव, सपा नेता अखिलेश यादव, आप नेता संजय सिंह, लेफ्ट के दीपांकर भट्टाचार्य, शिव सेना के नेताओं सहित झामुमो के मंत्री, सहित कई नेताओं ने भी सम्बोधित किया। सभी ने कहा मोदी सरकार द्वारा ED, IB, CBI का दुरुपयोग कर चुनी हुई सरकार को जेल में डालने का काम किया है। मोदी सरकार पर सभी जम कर बरसे और होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का काम करने का झारखंड की आम जनता से आह्वान किया। आइये जानते हैं माले नेताओं ने क्या कहा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *