सदस्यता अभियान को लेकर महिला कांग्रेस ने किया जागरूक

धनबाद। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुवात की है। जिसके तहत धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने पुटकी 13 और 17 नंबर में महिलाओं को जागरूक किया।
सीता राणा ने मौके पर कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा जी और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह जी के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान के माध्यम से महिलाओं को महिला कांग्रेस से जोड़ा जा रहा है।
मौके पर झारखंड प्रदेश एस सी कांग्रेस की सचिव गुड़िया देवी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महिला कांग्रेस गंभीरता से तैयारी कर रही है। धनबाद को पिछले एक दशक में धनबाद की आवाज को दबा दिया गया है। जिसका खामियाजा आम लोग भुगत रहे हैं। धनबाद में इस चुनाव परिवर्तन में महिलाओं की भूमिका अहम होगी।
सदस्यता अभियान का अगुवाई धनबाद प्रखंड अध्यक्ष जानकी देवी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *