धनबाद:गोविंदपुर आदिवासी युवती कांड के विरोध में शुक्रवार को भाजपा एसटी मोर्चा ने रणधीर वर्मा चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया।भाजपा धनबाद महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में महिलाएं आज सुरक्षित नहीं है।आदिवासियों का हितैषी बताने वाली हेमंत सरकार में ही सबसे ज्यादा अत्याचार आदिवासियों महिलाओं के साथ हों रहे हैं जिसका जीता जागता उदाहरण गोविंदपुर बरियो की घटना है।भाजयुमो महानगर अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने कहा कि गोविंदपुर में आदिवासी युवती के साथ घटी घटना के बाद भी झारखण्ड सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अविलम्ब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून ने कहा कि ट्रायबल परिवार से आनेवाली युवती की हत्या हो जाती है और प्रशासन कान में तेल डालकर सोया हुआ है।
Related Posts

Congress धनबाद:पैसा बांटने के बाद भी भाजपा का कार्यक्रम रहा सुपर फ्लॉप — अभिजीत राज
रक्षा मंत्री के धनबाद परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम को लेकर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज ने कटाक्ष करते…

टुंडी से चुनाव लड़ेंगे अजमुल, 7 जुलाई को भरेंगे चुनावी हुंकार
तोपचांची: शुक्रवार को तोपचांची प्रखंड के लेदाटांड में बिरसा फोर्स के बेनर तले प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. प्रेस…

बीजेपी-सुदेश महतो के बीच बन गई बात! जानें कब आएगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आजसू पार्टी के बीच सीट शेयरिंग का ऐलान…