लोयाबाद:वीरेंद्र पासवान एनडीए के धनबाद और गिरीडीह लोकसभा प्रत्यासी को करेगे भरपूर सहयोग।

भीम आर्मी पुर्व नेशनल कोऑर्डिनेटर ,भीम आर्मी झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष ,झारखण्ड पुर्व कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग प्रदेश प्रवक्ता एवं कांग्रेस इंटक फेडरेशन प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता बिरेंद्र पासवान ने सोशल मीडिया X पोस्ट कर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को लिखा कि गिरीडीह और धनबाद लोकसभा में हमारा पुरा सहयोग रहेगा बताते चलें कि यह वही बिरेंद्र पासवान है जिन्होंने आपातकाल स्थिति के समय झारखण्ड सहित धनबाद के प्रवासी मजदूरों को घर वापसी कराने के लिए झारखण्ड सरकार को कुछ बसें उपलब्ध कराईं थी और धनबाद के प्रवासी मजदूर मध्य प्रदेश में फंसे हुए थे उनकी घर वापसी कराई थी।

X पर उन्होंने भाजपा सहित कांग्रेस के राहुल गांधी, झारखण्ड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर सहित अन्य पदाधिकारियों को टैग किया है। साथ ही कुछ अखबारों में प्रकाशित खबरों को पोस्ट किया है जो दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी में पदाधिकारियों को अनदेखा किया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *